Movie prime

हरियाणा को रेलवे से बड़ी सौगात: 3416 करोड़ का बजट, 50 नमो भारत और 5 वंदे भारत ट्रेनों की मंजूरी

 
हरियाणा को रेलवे से बड़ी सौगात: 3416 करोड़ का बजट, 50 नमो भारत और 5 वंदे भारत ट्रेनों की मंजूरी

हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बजट आवंटित किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस बार के रेल बजट में हरियाणा के लिए 3416 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश में रेलवे सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा और यात्री सुविधाओं में सुधार होगा।

हरियाणा को क्या मिला नए रेल बजट में?

50 नमो भारत ट्रेनों की सौगात – हरियाणा के कई शहरों को हाई-स्पीड ट्रेन सुविधा मिलेगी।
5 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत – ये ट्रेनें प्रदेश के तीन जिलों को कवर करेंगी।
34 स्टेशनों का अपग्रेडेशन – अमृत स्टेशन योजना के तहत 1149 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा के 34 स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।

कौन-कौन से स्टेशन होंगे अपग्रेड?

अमृत स्टेशन योजना के तहत भिवानी, जींद, कुरुक्षेत्र, नरवाना, पानीपत, अंबाला कैंट, लोहारू, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, पलवल, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्टू, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, कालका, करनाल, रेवाड़ी, रोहतक, जगाधरी सहित 34 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा।

14 रेलवे प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम

रेल मंत्री ने बताया कि 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं, जो UAE के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है।

  • 1328 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन बिछाई गई है।
  • 14 नई रेलवे परियोजनाओं पर काम जारी है, जिससे 1195 किलोमीटर का नया रेलवे नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
  • इन प्रोजेक्ट्स पर 15,875 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।