Movie prime

हरियाणा में फिर लौटेगा कोहरा, तापमान में आएगी गिरावट! जाने मौसम का ताजा हाल

 
हरियाणा में फिर लौटेगा कोहरा, तापमान में आएगी गिरावट! जाने मौसम का ताजा हाल

हरियाणा में सर्दी एक बार फिर वापसी कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 8 और 9 फरवरी को बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बर्फबारी और बारिश का असर
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के चलते हरियाणा में मौसम में बदलाव आएगा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सोनीपत में सबसे कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करनाल, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में भी तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं, गुरुग्राम में सबसे अधिक 11.4 डिग्री और फरीदाबाद में 10.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

10 फरवरी से चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 10 से 12 फरवरी तक ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में कोहरा छाने की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।