Movie prime

Farmer protest live news today: शंभू सीमा पर तनाव जारी, खालिस्तानी समर्थक पोस्टर देखे गए

शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए
 
KISAN
INDIA SUPER NEWS

आज शुक्रवार को किसानों का दिल्ली कुछ का चौथा दिन है।  पंजाब राज्य के किसान हरियाणा से सटे शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है                  


खालिस्तानी पोस्टर दिखे
यहाँ पर कुछ युवकों को हाथों में खालिस्तानी समर्थक पोस्टर भी दिखे हैं।  युवा प्रर्दशनकारी अपने किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे और पूरा उपद्रव मचा रहे हैं। इन्होने बेरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की लेकिन हरियाँ की तरफ से तैनात सुरक्षा बल और पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले दागेऔर उन्हें भगा दिया।  हरियाणा पुलिस के लगाए सीसीटीवी कैमरे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई हैं। इसमें कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का बैनर बड़े होर्डिंग में लगाते देखे गए                                       


आगे नहीं बढ़ पा रहे प्रदर्शनकारी:
हरियाणा की तरफ से की गई किलेबंदी के चलते प्रदर्शनकारी आगे की तरफ नहीं बढ़ पा रहे हैं।  किसान नेताओं के समझने के बावजूद भी उपद्रवी हंगामा कर रहे हैं। सकरवार को उपद्रवी बार-बार नारेबाजी करते रहे और आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया                             


उग्राहां गुट भी आंदोलन में उतरा: 
भाकियू (एकता उगराहां) अभी तक आंदोलन से दूर था पर अब उसने भी आंदोलन को सरमार्थं  देने का फैसला किया है। शुक्रवार को पंजाब अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह उग्राहां ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, भाकियू उगराहां के सदस्य 17 व 18 फरवरी को पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के समक्ष धरने देंगे और पंजाब भर के टोल प्लाजा भी फ्री करवाएंगे। हरियाणा के कुछ संगठन भी किसानों के समर्थन में आ रहे हैं                

WhatsApp Group Join Now