फतेहाबाद की 3 सीटों पर कांग्रेस की हुई जीत, कौन कितने वोटों से जीते, जाने ताजा खबर
हरियाणा में कांग्रेस ने फतेहाबाद की तीनों सीटें जीत ली हैं.
Oct 8, 2024, 15:50 IST

फतेहाबाद सीट: जिले की फतेहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दुरा राम को 1,925 वोटों से हराया है. बलवान सिंह दौलतपुरिया को 85,442 वोट मिले. दुरा राम 83,517 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
टोहाना सीट: टोहाना से कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह ने बीजेपी के पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली को 10,529 वोटों से हराया. उन्हें 88,522 वोट मिले. देवेन्द्र बबली 77,686 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
रतिया सीट: कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को 21,442 वोटों से हराया. उन्हें 86,426 वोट मिले. सुनीता दुग्गल 64,984 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।