Movie prime

बजट 2024: महिलाओं और किसानों के लिए 'खजाना' साबित हो सकता है इस बार का बजट, होंगी बड़ी घोषणाएं

INDIA SUPER NEWS 
 
किसान और महिला को मिलेगी बड़ी सौगात?
बजट 2024: बजट 2024 की तारीख सामने आ गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी. इससे पहले 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू होगा, 

बजट 2024 : सत्र के दौरान, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इस बार के चुनावी साल में, बजट से  जुड़ी उम्मीदें बहुत उच्च हैं, लेकिन वित्त मंत्री की घोषणाएं और उपायों के समर्थन  में विभिन्न तात्कालिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित की जा रही हैं                   


महिलाओं और किसानों के लिए  होंगे कई ऐलान
ऐसा कहा जा रहा है कि बजट में  वित्त मंत्री नौकरीपेशा वर्ग को खुश नहीं कर पाएंगी, लेकिन किसानों और महिलाओं को  खुशखबरी मिल सकती है। वित्त मंत्री इनकम टैक्स में छूट को लेकर कुछ बड़ा  ऐलान करेगी इसकी भी संभावना कम है। लेकिन माना जा रहा है कि वो इस बार  बजट में महिलाओं और किसानों को राहत पंहुचा सकती हैं                    


रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार महिला  किसानों को मिलने वाली सालाना रकम को बढाकर 12000 रुपये कर सकती है । इसके अलावा, महिला किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की  राशि भी बढ़ाई जा सकती है। यह राशि 6000 रुपये से 12000 रुपये तक जा सकती है।  आपको बताते चले कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को  सालाना 6 हजार रुपये तक की तीन किस्तों में राशि प्रदान करती है                             


बजट में महिलाओं के लिए नई स्कीमों की आशा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री कैश ट्रांसफर  स्कीम की शुरुआत कर सकती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहारा मिल सकता है। उम्मीद है कि सरकार मनरेगा में काम करने वाली महिला मजदूरों को भी अधिक प्राथमिकता दे सकती है                      


नई टैक्स व्यवस्था के अंतर्गत छूट
टैक्स सुधार की आशा के साथ, नई टैक्स व्यवस्था  चुनने वाले व्यक्तियों को विभिन्न छूटों और कटौतियों का लाभ मिल सकता है।  इसमें HRA, LTA, 80C, 80D, और अन्य शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अन्य अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार अपने अंतरिम बजट  में 7 लाख रुपये तक के विदेशी क्रेडिट और डेबिट कार्ड खर्च पर टीसीएस के  तहत छूट का ऐलान कर सकती है                       


नए टैक्स सुधार में बदलाव की आशा
इस नई टैक्स व्यवस्था के बारे में, एक अधिकारी  ने बताया है कि इसमें से कई छूट व्यक्ति को नहीं मिलती हैं, जो HRA, LTA, 80C, 80D, और अन्य से जुड़े होती हैं। नई व्यवस्था के तहत, विभिन्न कटौतियां और छूटें मिल सकती हैं, जो व्यक्ति के विदेशी खर्चों पर टीसीएस के तहत छूट प्रदान करेगी

WhatsApp Group Join Now