हरियाणा को रेल बजट में बड़ी सौगात, 34 रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, 3500 करोड़ रुपए का आवंटन
हरियाणा को रेल बजट 2025 में केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि हरियाणा प्रदेश को रेल बजट में लगभग 3500 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। इसके तहत 34 रेलवे स्टेशनों को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस अपग्रेडेशन के लिए 1149 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

हरियाणा को रेल बजट 2025 में केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि हरियाणा प्रदेश को रेल बजट में लगभग 3500 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। इसके तहत 34 रेलवे स्टेशनों को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस अपग्रेडेशन के लिए 1149 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड
हरियाणा में 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
✅ भिवानी जंक्शन, नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन, पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट, बल्लभगढ़
✅ अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, भट्टू, चरखी दादरी, फरीदाबाद, हिसार, होडल, कालांवाली, फरीदाबाद न्यू टाउन
✅ गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, महेंद्रगढ़
✅ मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, सोनीपत, यमुनानगर, जगाधरी, पलवल
रेलवे अपग्रेडेशन में क्या होंगे बदलाव?
🚉 यात्रियों के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
🚉 स्टेशनों पर वेटिंग एरिया, लिफ्ट, एस्केलेटर, हाई-सिक्योरिटी और वाई-फाई सुविधा मिलेगी।
🚉 रेलवे ट्रैफिक को और अधिक प्रभावी व सुगम बनाया जाएगा।
हरियाणा के रेलवे विकास में ऐतिहासिक कदम
केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। इसके साथ ही 1328 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। वर्तमान में राज्य में 14 रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें कुल 1195 किलोमीटर ट्रैक विकसित किया जाएगा।