29 अगस्त : आज का इतिहास जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं।
 Aug 29, 2023, 08:18 IST
                                                        
                                                    
                                                
                                                    
                                                वैसे तो देश दुनिया में हर वक्त हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है। लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती है कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है और कभी-कभी इन घटनाओं के आधार पर भविष्य के भी फैसले किए जाते हैं।
29 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
- सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने 1612 में पुर्तगाल को हराया
 - पुर्तगाल ने 1825 में ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
 - ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने 1831 में पहली बार विद्युत परिवर्तन ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।
 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने 1833 में कानून का रूप लिया।
 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने 1842 में नाना कम का संधि पर हस्ताक्षर किए।
 - अफीम युद्ध 1842 में समाप्त।
 - गुड ईयर टायर कंपनी की स्थापना 1898 में हुई।
 - सेंट लुइस अमेरिका में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
 - न्यूजीलैंड सैनिकों ने 1914 में जर्मन सामोआ पर कब्जा किया।
 - अमेरिकी कांग्रेस ने 1916 में जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 1932 को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
 - रूस में 1941 को जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
 - ब्रिटिश ने 1945 में हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत में शिक्षा को समर्पित ‘शिक्षा विभाग’ को 1947 में पुर्नस्थापित किया गया।
 - हालांकि इस विभाग के नाम उसकी
 - भारत की केंद्र सरकार ने 1947 में अपनी अगुवाई में शैक्षिक नीतियों एवं कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्वयन पर नज़र रखने के कार्य को जारी रखा है।
 - डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।
 - रूस ने 1953 में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
 - कांग्रेस ने 1957 में नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में 1974 को लोकदल पार्टी स्थापना।
 - कर्नल राबुका ने 1987 में फिजी को गणराज्य घोषित किया।
 - बुल्गारिया की स्टेडका कोस्टांडिनोवा ने 1987 में महिलाओं की उंची कूद में विश्वन रिकार्ड बनाया
 - डेन ओब्रिवन ने 1991 को डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया
 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में 1996 को वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 1998 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने 1999 में संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन 2000 में शुरू हुआ।
 - पश्चिम एशिया में 2001 को पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
 - कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को 2003 में ज़िम्मेदार ठहराया गया।
 - इराक के पवित्र शहर नजफ़ में 2003 को हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
 - एथेंस ओलम्पिक का समापन 2004 में हुआ ।
 - झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने 2008 को विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
 - मिश्र की सेना द्वारा २०१२ में चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए।
 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में 2012 को हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
 
29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म 29 अगस्त 1887 को हुआ था।
 - भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।
 - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के। राधाकृष्णन का जन्म 29 अगस्त 1949 को हुआ था।
 - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का जन्म 29 अगस्त 1980 को हुआ था।
 
29 अगस्त को हुए निधन
- एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन करनेवाले जदोनांग का जन्म 1931 में हुआ।
 - भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन 29 अगस्त 1952 को हुआ था।
 - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन 29 अगस्त 1956 को हुआ था।
 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन 29 अगस्त 1976 को हुआ था।
 - बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन 29 अगस्त 1994 को हुआ था।
 - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन 29 अगस्त 2007 को हुआ था।
 - फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन 29 अगस्त 2014 को हुआ था।
 
