Movie prime

Haryana Jobs: हरियाणा के युवाओं का पटवारी बनने का सपना अब होगा पूरा! HKRN के तहत 1200 पटवारियों की भर्ती की जाएगी

इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि अगर ये आदेश जल्द ही लागू हो गए तो कुशल रोजगार के जरिए हरियाणा में 1200 नए पटवारियों की नियुक्ति हो सकेगी.
 
HARYANA JOBS

HKRN JOBS INDIA SUPER NEWS : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की लंबे समय से स्ट्राइक चल रही है। कर्मचारियो की तरफ से हड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे काम रुके हुए हैं। आमजन को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।  वहीँ सरकार को काफी नुकशान का सामना करना पड़ रहा है                                     


इधर अब पटवारियों की हड़ताल के बीच बड़ा ऐलान करते हुए हरियाणा रोजगार कौशल के जरिए 1200 पटवारियों की भर्ती की तैयारी कर दी है
विभाग की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है कि अगर ये आदेश जल्द लागू होते हैं तो हरियाणा में 1200 नए पटवारी कौशल रोजगार के ज़रिए नियुक्त हो जायेंगे                      


उपायुक्तों और मंडल आयुक्तों को भेजे नोटिस 
बता दे कि हरियाणा के भूमि रिकॉर्ड निदेशक द्वारा उपायुक्तों और मंडल आयुक्तों को भेजे गए पत्र में उनसे अपने-अपने जिलों के लिए पटवारियों की मांग को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर चढानें के लिए कहा गया है ताकि अनुबंध के आधार पर नई भर्ती की प्रकिरिया पूरी कि जा सके                                         


बता दे कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पटवारी पदों की मांग उन जिलों के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर भेजी जाए जहां हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल के नोडल अधिकारी लगे हुए हैं                                  


वहीँ हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के द्वारा एक ब्यान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है कि पटवारियों का ग्रेड-पे स्केल बढ़ाकर 35,200 रुपये कर दिया गया है और पटवारियों में कोई मतभेद नहीं है. वे जल्द ही अपने काम पर लौट सकते हैं

WhatsApp Group Join Now