कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन आज लोक संस्कृति के दिखाई देंगे अनेक रंग।
कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन आज लोक संस्कृति के दिखाई देंगे अनेक रंग।

HARYANA-महोत्सव में आने वाले 10 जिलों के यात्रियों को रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शनिवार से होगा छह दिसंबर तक धर्मनगरी में देश की लोक संस्कृति के अनेक रंग दिखाई देंगे
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार भी पहुंच चुके हैं. शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन दोपहर 2.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे.
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से 29 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य स्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी इसके अलावा हरियाणा व मध्य प्रदेश का पवेलियन अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, संत सम्मेलन गीता शोभा यात्रा आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न राज्यों के शिल्पकार ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंच चुके हैं इसके अलावा सरस मेले में भी लगभग 250 शिल्पकार पहुंचेंगे सरस और शिल्प मेले में विभिन्न राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड शिल्पकारों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाए जाएंगे
महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सायं 3:15 बजे संत मोरारी बापू की श्री राम कथा में भी शिरकत करेंगे.
जिलाधीश एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे इन कार्यक्रमों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत आदेश पारित किए गए हैं