Movie prime

Sirsa: जमाल पुलिस की बड़ी कारवाई, भारी मात्रा मे डोडा पोस्त सहित , 2 तस्करों को किया काबू

 
Sirsa: जमाल पुलिस की बड़ी कारवाई, भारी मात्रा मे डोडा पोस्त सहित , 2 तस्करों को किया काबू

Sirsa: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल चौक और गांव रायपुर बस स्टैंड से पंजाब के दो युवकों को 9 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया. जमाल चौक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव जमाल चौक से एक युवक से हजारों रुपये कीमत का 4 किलो 750 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।

उधर, नाथूसरी चोपटा पुलिस ने रायपुर बस स्टैंड पर एक युवक को 4 किलो 630 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

दोनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं
जमाल थाने के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुक्तसर जिले के थांदेवाला गांव के गुलजार सिंह के बेटे लखविंदर सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जमाल में नोहर रोड पर जमाल चौक पर मौजूद थी। घटना के दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया.

डोडा पोस्त नोहर बस स्टैंड से लाया गया
पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सामने पुलिस की गाड़ी देखकर व्यक्ति अचानक पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके पास से 4 किलो 750 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ.

गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह इसे डोडा पोस्ट राजस्थान के नोहर बस स्टैंड से किसी अज्ञात व्यक्ति से लाया था।

रायपुर बस स्टैंड से भी एक युवक गिरफ्तार
नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बस स्टैंड पर एक युवक को 4 किलो 630 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान फरीदकोट जिले के गांव चाहल निवासी आकाशदीप पुत्र जसवीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रायपुर बस स्टैंड पर मौजूद थी.

मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले
घटना के दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक युवक पिट्ठू बैग लेकर आता दिखाई दिया. प्रभारी ने बताया कि सामने पुलिस की गाड़ी देखकर व्यक्ति अचानक पीछे मुड़ा और भागने की कोशिश की, पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया और अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 630 ग्राम डोडा पोस्त मिला बरामद.

गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह डोडा पोस्त राजस्थान के नोहर से किसी अज्ञात व्यक्ति से लाया था