Movie prime

Sirsa: सिरसा के गांव गुड़िया खेड़ा के  एक घर मे हुई चोरी, गहने ओर नगदी लेकर चोर हुआ फरार

 
Sirsa: सिरसा के गांव गुड़िया खेड़ा के  एक घर मे हुई चोरी, गहने ओर नगदी लेकर चोर हुआ फरार
Sirsa: गांव गुड़िया खेड़ा में चोरों ने एक घर से सोने के आभूषण और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमाल थाना पुलिस को दी शिकायत में बेगराज ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। सुबह करीब साढ़े चार बजे कोई घर में घुसा और अलमारी से दो तोला सोने के कंगन, एक तोला सोने की दो अंगूठी, चार तोला सोने के आभूषण का डिब्बा और 10 हजार रुपये चुरा ले गया। शनिवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने बेगराज की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है