Movie prime

Sensational news: सीलबंद चादर मे शव मिलने से जींद मे हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 
Sensational news: सीलबंद चादर मे शव मिलने से जींद मे हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sensational news: हरियाणा के सफीदों जिले में सफीदों-असंद मार्ग पर पाजू मोड़ गांव के एक व्यक्ति का शव सिली हुई चादर से बरामद हुआ है. व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को किसी ने सफीदों-असंद मार्ग पर गांव पाजू मोड़ के पास चादर में लिपटा हुआ शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

 सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने धागे से सिली हुई चादर खोली तो उसमें 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सिर और नाक से खून बहने के निशान थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।