Movie prime

PM Kisan: 1.43 लाख रुपये गायब बताकर खाते में भेजे 8 हजार रुपये, जालसाज बर्बाद कर रहे मेहनत की कमाई

 
एक कॉल फोन में कर दिया अकाउंट खाली

केंद्र सरकार (central Government) की तरफ कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग के लोगों को इस समय आर्थिक रूप से मदद की जा रही है। खासकर किसानों के लिए तमाम तरह की स्कीम चलाई जा रही है। किसानों के लिए भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चलाई जा रही है                           


पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसान भाई के अकाउंट में भेजें जाते हैं। इस पैसे को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में करके सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ इस समय देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं                     


इन सबके बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बगहा के निवासी संतोष कुमार सिंह को 1.43 लाख रुपये का चूना लगा है। 2 जनवरी को हुए इस घटने में पुलिस ने तत्परता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है और इसे सीधे साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है                        


बढ़ रहा साइबर ठगी का मामला
शिकायत के अनुसार, दो जनवरी को एक नंबर से आया फोन जिसमें बताया गया कि उनके खाते में 8,000 रुपये का किसान सम्मान निधि का भुगतान किया गया है। इसकी जांच करने के लिए उन्हें एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया                   


फिशिंग अटैक
फोन करने वाले व्यक्ति के अनुसार, एप डाउनलोड करने के तुरंत बाद उन्हें एक मैसेज कि उनके खाते से 99,899 रुपये की निकासी की गई है। इसके बाद उनके दूसरे खाते से भी 24,980 रुपये कट जाने का मैसेज आया  


साइबर ठगों के खिलाफ जागरूकता
देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, रोजाना बड़ी संख्या में लोग अनजान कॉल, वेब लिंक के जरिए अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसे को एक झटके में गंवा रहे हैं। आजकल, साइबर क्राइम के मामले दिनों दिन बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं, जो लोगों के खातों से पैसा उड़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई बहानों से जूठ बोल कर लोगों को फंसा रहे हैं,जैसे कि बिजली बिल सुधार, केवाईसी, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना और एप डाउनलोड              


साइबर सुरक्षा
पुलिस तो इंटरनेट जागरूकता अभियान का संचालन कर रही है, लेकिन हर व्यक्ति को अपने खातों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

WhatsApp Group Join Now