India Super News In Haryana: चरखी दादरी में बेटे ने मां को मारी गोली, कहासुनी के बाद फौजी ने तैश में उठाया खौफनाक कदम
India Super News In Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी जिले के लोहरवाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात मां-बेटे के बीच कहासुनी के बाद बेटे ने अपनी ही मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 75 वर्षीय चंद्रो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?
मृतका चंद्रो देवी अपने बेटे सुनील के साथ रहती थी। सुनील हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था और घर पर ही रहता था। रविवार देर शाम दोनों मां-बेटे साथ बैठे थे, तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्से में आकर सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी, जो सीधा उसकी मां के सिर में जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
नशे का आदी था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुनील नशे का आदी था, जिसके चलते अक्सर वह अपना आपा खो बैठता था। रविवार को भी वह नशे में था और बहस के दौरान उसने गुस्से में अपनी मां की जान ले ली।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
