Movie prime

PM Kisan 18th Installment:  9.4 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रूपए ट्रांसफर, आपको नहीं मिला लाभ तो अभी करें ये काम 

 पीएम-किसान योजना किसानों की आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई थी, जिसमें सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं। जो कहीं ना कहीं करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने का काम करती है। 
 
नहीं मिला 18th इन्सटॉलमेंट लाभ तो अभी करें ये काम

PM Kisan 18th Installment: किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है की किसानों के खतों में सरकार ने pm किसान योजना के तहद राशि जारी कर दी है।  बता दे की महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किये गए। इस योजना से किसानों को आर्थिक रूप से साहयता पहुंचने वाली है।

  अधिक जानकरी के लिए बता दे की पीएम-किसान योजना किसानों की आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई थी, जिसमें सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं। जो कहीं ना कहीं करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने का काम करती है। 

किसान को मिले है या नहीं पैसे ऐसे करें चेक 

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
जीकरण संख्या और कैप्चा कोड भरें, और ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

PM-KISAN की सम्पूर्ण जानकारी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिये जाते हैं। किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। ये पैसा किसानों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए शुरू की गई थी।

लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम?

pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।

राज्य, जिला, ब्लॉक, और गांव की जानकारी चुनें और ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

किस्त पाने के लिए अभी करें ये काम 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आप e-KYC अनिवार्य इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। वेबसाइट पर बताया गया है कि किसान ओटीपी-आधारित e-KYC कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कर सकते हैं।

अगली योजना के लिए आप कैसे करें अप्लाई 
pmkisan.gov.in पर जाएं।

‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें और आधार संख्या दर्ज करें।

आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन को सेव करें। उसके बाद वैरिफिकेश होगा, जिसके बाद आपका नाम जुड़ जाएगा।