Petrol Diesel Price: वाहन चालक ध्यान दें! पेट्रोल डीजल के दाम बदले, जानें अपने शहर के ताजा रेट्स
Petrol Diesel Price Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना अपडेट की जाती हैं। आज, 27 अक्टूबर 2024 के अनुसार, देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का उतार-चढ़ाव: ब्रेंट क्रूड 76.05 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, लेकिन भारत में कीमतें स्थिर हैं।
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 104.95 91.76
चेन्नई 100.85 92.43
अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमतें
शहर पेट्रोल (₹/लीटर)
विशाखापट्टनम 108.29
ईटानगर 90.92
गुवाहाटी 98.15
गया 106.14
चंडीगढ़ 94.24
दुर्ग 100.65
हरियाणा 95.37
जम्मू 95.43
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे होती है अपडेट
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को ध्यान में रखकर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल के दाम कैसे चेक करें?
आपको बता दें कि चूंकि पेट्रोल पर राज्य स्तर पर टैक्स लगाए जाते हैं, इसलिए अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी रोजाना प्रमुख भारतीय शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड टाइप करना होगा और इसे 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
