Movie prime

नई Hero Xtreme 125R की कीमत अविश्वसनीय, होंडा शाइन की बजा देगी बैंड

Hero Xtreme 125R launched: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एक नई बाइक को बाजार में पेश किया है। जिसका नाम हीरो एक्सट्रीम 125आर (Hero Xtreme 125R) है। कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को कम्युटर बाइक सेगमेंट में उतारा है और इसे शानदार स्पोर्टी लुक दिया है। इस बाइक के कॉम्पिटिशन की बात करें तो बाजार में इसकी टक्कर बजाज पल्सर एनएस 125 (Bajaj Pulsar 125) और टीवीएस रेडर जैसी बाइक्स से हो रही है।
 
नई Hero Xtreme 125R की कीमत अविश्वसनीय, होंडा शाइन की बजा देगी बैंड

Hero Xtreme 125R के वेरिएंट और कीमत                         
हीरो एक्सट्रीम 125आर (Hero Xtreme 125R) स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। जिसके दो वेरिएंट को कंपनी ने बाजार में पेश किया है। इस बाइक की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 95,000 रुपये रखी गई है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 99,500 रुपये पर पहुँच जाती है। इस बाइक के पहले वेरिएंट में IBS (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में कंपनी ने सिंगल-चैनल ABS उपलब्ध कराया है। इस बाइक में स्टैलियन रेड, कोबाल्ट ब्लू और फायरस्टोर्म रेड जैसे तीन कलर विकल्प भी दिए गए हैं                               


Hero Xtreme 125R- डिज़ाइन है आकर्षक
अपनी स्पोर्टी लुक वाली इस बाइक में कंपनी ने मस्कुलर फ्यूल टैंक के अलावा ट्विन LED हेडलैंप और एक्सटेंडेड कॉफिन दिए हैं। वहीं इसमें एक फ्लोटिंग टेल सेक्शन, अलॉय व्हील्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स, एजियर बॉडी ग्राफिक्स, एक साइड-स्लंग स्टब्बी एग्जॉस्ट मफलर और ब्लैक-आउट इंटरनल्स उपलब्ध कराए हैं                              


Hero Xtreme 125R- इंजन और पावरट्रेन
हीरो एक्सट्रीम 125आर (Hero Xtreme 125R) बाइक को पावर देने के लिए कंपनी ने एयर-कूल्ड तकनीक पर आधारित 125 सीसी का इंजन लगाया है। जो पांच-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें लगा इंजन 11.4 bhp की अधिकतम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की क्षमता रखता है। इस बाइक के इंजन को काफी फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है और कंपनी ने इसमें 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज उपलब्ध कराया है

WhatsApp Group Join Now