Movie prime

LPG Rate Hike: महीने के पहले दिन लगा बड़ा झटका.. LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, जानें क्या है नए दाम
 

बता दे की घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की बात है। इन कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, परिवहन लागत में वृद्धि और वैश्विक बाजार में गैस की मांग में बदलाव। LPG Rate Hike

 
 LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि

LPG Rate Hike : दीवाली से महीने की शरुवात हो ओट रसोई का बजट बिगड़ जाए तो इस से बड़ा झटका क्या हो सकता है।  बता दे की आज एक नवंबर 2024 से, घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उलटफेर हुआ है।  जो आमजन के जीवन पर विशेष प्रभाव डालने वाला है । विशेष रूप से, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में इन सिलेंडरों की नई कीमत 1802 रुपये तक पहुँच गयी है जो कहीं ना कहीं आमजन के लिए रसोई का बजट बिगाड़ने वाला है, जबकि पहले यह 1740 रुपये थी। इस बदलाव के बाद खाने से लेकर रेस्टोरेंट तक कई बड़ी चीजों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। ये आमजन की जेब पर सीधा सीधा असर छोड़ने वाली है। 

कमर्शियल LPG सिलेंडर बड़े शहरों में क्या है नया रेट 

- दिल्ली: 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये
- कोलकाता: 1850 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये
- मुंबई: 1692.50 रुपये से बढ़कर 1754.50 रुपये
- चेन्नई: 1903 रुपये से बढ़कर 1964.50 रुपये

बता दे की घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की बात है। इन कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, परिवहन लागत में वृद्धि और वैश्विक बाजार में गैस की मांग में बदलाव। LPG Rate Hike

आमजन पर पडेगा महंगाई का असर
कमर्शियल LPG सिलेंडरों की बढ़ती कीमतें विशेष रूप से त्यौहारी सीजन और शादियों के समय में व्यापारियों के लिए एक चिंता का विषय बन गई हैं। पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कुल मिलाकर 156 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। यह लगातार बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य उद्योग पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है। 
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
बता दे की जब महंगाई बढ़ती है, तो व्यापारियों को अपने लागत को संतुलित करने के लिए मूल्य वृद्धि करनी पड़ती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बाहर खाने पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस समय, जब त्यौहारों के दौरान लोग रेस्टोरेंट और कैफे में या कही भी खाना खानें के लिए बाहर जाते है , तो इसका प्रभाव सीधा सीधा देखें को मिल सकता है।