Movie prime

1 सितंबर के पहले दिन क्या बदल गए पेट्रोल और डीजल के भाव फटाफट अभी चेक करें लेटेस्ट रेट?

 
1 सितंबर के पहले दिन क्या बदल गए पेट्रोल और डीजल के भाव फटाफट अभी चेक करें लेटेस्ट रेट?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुए करीब 1 साल से अधिक का समय बीत चुका है। बीते 1 साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 22 मई को पेट्रोल और डीजल के भाव में बदला हुआ था। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 1 सितंबर के लिए पेट्रोल कीमतों को जारी कर दिया है। 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
हालांकि सरकार ने भी अभी तक इस बात पर कोई ऐलान नहीं किया है। आखिरी आम आदमी को महंगे पेट्रोल और डीजल में कब तक रहा देखने को मिलेगी। बता दे कि क्रूड के दाम में उतार-चढ़ाव है, लेकिन इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को नहीं मिल रहा है।

हर दिन अपडेट होते हैं दाम।
जानकारी के लिए बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती है। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो कंपनियां उसे वेबसाइट पर अपडेट कर देती है। हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीकों से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जान सकते हैं।

क्या है इन शहरों में तेल का रेट?

  • शहर    पेट्रोल (रुपए)     डीजल (रुपए) 
  • मुंबई    106.31              94.27 
  • दिल्ली    96.72              89.62
  • चेन्नई    102.63              94.24
  • कोलकाता 106.03            92.76
  • बेंगलुरु    101.94            87.89
  • लखनऊ    96.47            89.66
  • नोएडा    96.65              89.82 
  • गुरुग्राम    97.18           90.05
  • चंडीगढ़    96.20          84.26


कैसे चेक करें रोजाना रेट?
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो और RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और भी BPCL के कस्टमर है तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now