Movie prime

Bank Holiday List in September 2024: सितंबर महीने में 10, 12 नहीं कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! फटाफट चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday List: सितंबर में गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, पांग-लाबसोल जैसे कई अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

 
सितंबर महीने में 10, 12 नहीं कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक!

Bank Holidays in September 2024: भारत में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक सितंबर 2024 में कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। अगर आप इस महीने बैंक से जुड़े किसी काम के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि पहले छुट्टियों की पूरी सूची को देखकर अपनी योजना बनाएं।

यह महोत्सव सितंबर में आयोजित किया जाएगा।

सितंबर में गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, पांग-लाबसोल जैसे कई अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

सितंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

4 सितंबर (बुधवार): त्रिभुवन तिथि (श्रीमंत शंकरदेव का तिथि); असम में बैंक बंद रहेंगे।

7 सितंबर (शनिवार): गणेश चतुर्थी; गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

8 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर (शनिवार): कर्मा पूजा/पहला ओणम; केरल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। यह दूसरा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में भी बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

16 सितंबर (सोमवार): मिलाद-उन-नबी; कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

17 सितंबर (मंगलवार): इंद्रजात्रा/मिलाद-उन-नबी; सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

18 सितंबर (बुधवार): पंग-ल्हाबसोल; सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

20 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अगले दिन; जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर (शनिवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस; केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर (सोमवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन; जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

28 सितंबर (चौथा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेगी चालू 

इन छुट्टियों के दौरान आप सभी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए अपने बैंकिंग काम कर सकते हैं।

RBI - सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2024 4 7 14 16 17 18 20 21 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण तारीख (सितंबर महीना)
श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभव तिथि 4
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनयकर चतुर्थी 7
कर्म पूजा/पहला ओणम 14
ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़त) 16
इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 17
पांग- ल्हबशोल 18
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 20
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस 21
महाराजा हरि सिंह जी जयंती 23