{"vars":{"id": "112470:4768"}}

देश में बढ़ती आबादी से चिंतित राम रहीम: प्रेमियों को दिया कंट्रोल करने का संदेश; सुख प्राप्त होगा

 

यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम ने ब्रह्मचर्य के उपदेश के बाद अबकी बार अपने प्रेमियों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया है। भगवे रंग की टोपी पहले राम रहीम ने पहली बार देश में बढ़ती जनसंख्या में गहरी चिंता व्यक्त की। राम रहीम ने कहा कि कि आज का दौर बड़ा ही भयानक दौर है, जिसमें जनसंख्या विस्फोट होता जा रहा है

जनसंख्या बढ़ती जा रही है और ज्यों-ज्यों जनसंख्या बढ़ रही है। कोई कितना भी जोर लगा लें, सब कुछ जोर लगाने के बावजूद भी जनसंख्या के कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से पूरी दुनियां में झगड़े, नफरतें, आंतकवाद, मारपीट, लड़ाई चलती रहती है। इसलिए बहुत जरूरी है संयम से काम लेना। अपने आप को कंट्रोल करना और जनसंख्या पर भी कंट्रोल करना

बूंद- बूंद से तालाब भरता है

राम रहीम ने कहा कि एक आदमी सोचता है कि मेरे कंट्रोल करने से क्या होगा, तो बूंद-बूंद से तालाब भर जाता है, ये किसी ने गलत नहीं कहा। इसलिए आप शुरूआत कीजिए, भगवान ने चाहा तो आपको खुशियां मिलेगी तो दूसरे भी आपको देखकर जरूर फोलो करेंगे और जनसंख्या कंट्रोल होगी। वरना ये जनसंख्या का विस्फोट ऐसा फूटेगा, कितनी जल्दी फूट जाए, कुछ भरोसा नहीं है। इसलिए अपने विचारों का शुद्धिकरण करना बेहद जरूरी है

आधी से ज्यादा पैरोल निकली

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। वह 21 जनवरी को सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसने अपनी पैरोल के करीब 25 दिन व्यतीत कर लिए है। अब शेष 15 दिन ही बचे हैं। राम रहीम की पैरोल 1 मार्च को खत्म हो रही है