{"vars":{"id": "112470:4768"}}

UP Weather News: यूपी में सर्दी को शिखर पर ले जाएगी झमाझम बारिश! अगले 5 दिनों में इन जिलों पर मंडराएंगे काले बादल 

उत्तर प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को यह 16.3 डिग्री था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।
 

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को यह 16.3 डिग्री था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, और बस्ती में सुबह घना कोहरा छा सकता है।विजिबिलिटी 200 से 1000 मीटर तक सीमित रह सकती है। कोहरे का असर खासकर सुबह के समय यातायात पर पड़ सकता है।

बारिश का अलर्ट

आने वाले 5 दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

शहर           न्यूनतम        अधिकतम  
लखनऊ          15.2           27
नजीबाबाद       13              25.7
बरेली              15.5           25.7
गोरखपुर          16             26
देवरिया           16.5           26.5