{"vars":{"id": "112470:4768"}}

Rajasthan Weather News: रजाइयाँ कंबल निकाल लें राजस्थान वाले! बस आने ही वाला है राजस्थान में सर्दी का जमाना, देखें टुडे वेदर 

राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, और अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। लेकिन हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों को अभी भी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।
 

Rajasthan Weather News: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, और अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। लेकिन हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों को अभी भी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों, जैसे डूंगरपुर, प्रतापगढ़, और उदयपुर में कर्क रेखा के समीप होने के कारण तापमान दिन में अधिक और रात में कम रहता है। वहीं, राज्य के अन्य मैदानी भागों में तापमान में गिरावट आ चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 28 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 28 अक्टूबर के बाद ठंड में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दीपावली के आसपास तापमान में तेज गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

जयपुर और आसपास के जिलों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। दीपावली के पहले ही ठंड का असर दिख सकता है। दिसंबर से जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। राजस्थान में अचानक बारिश के कारण ठंड का असर और भी तेज हो सकता है, इसलिए आगामी मौसम की जानकारी पर ध्यान देना आवश्यक है।