{"vars":{"id": "112470:4768"}}

हरियाणा में नए सीएम को लेकर चर्चाएं जोरों पर! अमित शाह चुनेंगे नया मुख्यमंत्री 

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार के गठन से पहले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
 

Haryana New CM: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार के गठन से पहले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

अमित शाह को विधायक दल का नेता चुनने के लिए ऑब्जर्वर बनाना यह दिखाता है कि हरियाणा की राजनीति में सब कुछ सामान्य नहीं है। इससे पहले, अमित शाह को 2022 में उत्तर प्रदेश के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया था। अब 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होने वाली विधायक दल की बैठक में शाह की मौजूदगी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी।

नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, 16 अक्टूबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें अमित शाह और मोहन यादव के साथ सभी बीजेपी विधायक हिस्सा लेंगे।

हरियाणा की राजनीति में अमित शाह की ऑब्जर्वर नियुक्ति से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा यह है कि अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक विधायक कोई "खेला" कर सकते हैं, जिससे नायब सैनी की संभावित मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को चुनौती मिल सकती है। अमित शाह की नियुक्ति से पार्टी को उम्मीद है कि वह इन विवादों को सुलझा सकेंगे।