यूपी के 18 लाख कर्मचारियों को सीएम योगी ने दिया दिवाली का तोहफा! महंगाई भत्ता बढ़ गया 3%, अब मिलेगा 53% DA का लाभ
UP News: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार की तर्ज पर तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है, जिससे यह भत्ता अब 53% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी और सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
इससे राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मी, UGC वेतनमान में कार्यरत पदाधिकारी लाभान्वित होंगे।
इस बार सभी राज्य कर्मचारियों को 30 अक्तूबर को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। इसके साथ ही, जुलाई से सितंबर तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों के PF खाते में जमा होगा।
नेशनल पेंशन योजना (NPS) के तहत क्या बदलाव की बात करें तो NPS से आच्छादित कर्मचारियों के लिए 10% राशि टियर-1 पेंशन खाते में जमा होगी। राज्य सरकार 14% अंशदान भी टियर-1 खाते में जमा करेगी। बाकी 90% धनराशि कर्मचारी के PPF या NSC में जमा की जाएगी।
जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं या जुलाई 2024 से शासनादेश जारी होने तक सेवानिवृत्त हो गए हैं, उन्हें नकद में बकाया महंगाई भत्ता मिलेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत लिया गया है, जिसमें राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और बोनस भी प्रदान किया जाएगा। निभाएगी।