{"vars":{"id": "112470:4768"}}

हिसार में ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी: लड़की के प्यार में बर्बाद हुआ; केस में बहन का नाम आया तो मौत को चुना, सुसाइड नोट छोड़ा

 

हरियाणा के हिसार के जाखोद खेड़ा में 23 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते में ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लिया। GRP ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने पूरी कहानी बयान करते हुए कहा कि उसकी बहन को भी फंसाया जा रहा था। मृतक की पहचान गांव कुलेरी के बलविंद्र के तौर पर हुई है

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह जींद की लड़की से प्यार करता था। लड़की ने दूसरी जगह शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने उसे झूठे मामले में फंसा कर ब्लैकमेल किया और 4 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद भी परेशान करने लगे। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर लड़की सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

कुलेरी में लड़की की रिश्तेदारी

मृतक बलविन्द्र सिंह के पिता सत्यवान ने पुलिस को बताया कि करीब 2 साल पहले जींद जिले से लड़की कुलेरी गांव में अपने परिचित से मिलने आती-जाती थी। इस दौरान लड़की की मुलाकात बेटे बलविन्द्र सिह से हो गई थी। दोनों फोन पर बातें करने लगे। कुछ दिन बाद लड़की के परिजनों को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। लड़की के परिजन बेटे को ब्लैकमेल करने लगे और जान से मारने की धमकी दी

शादी के बाद भी किए फोन

बेटे बलविन्द्र सिह ने यह घटना उसे बताई और उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत मे समझौता हो गया था। समझौते से पहले लड़की की शादी हिसार के गांव हो गई थी। इसके बाद भी लड़की बेटे बलविंद्र को फोन करती रही। ब्लैकमेल करती रही। इसके बाद लड़की के परिजनों ने बेटे के खिलाफ झूठा मुकदमे दर्ज करवा दिए

थाने में शिकायत, टूटी शादी

मृतक के पिता के अनुसार कुछ दिन बाद बलविंद्र का रिश्ता पक्का हो गया था। जब लड़की के परिजनों काे इस बारे में पता चला तो वह शादी तुड़वाने की धमकी देने लगे। इस दौरान जींद के गढी थाने में झूठी शिकायत दी और रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद लड़की के परिजन व लड़की का जीजा पैसों की डिमांड करने लगे

बलविन्द्र से 4 लाख रुपए ले लिए और इसके बाद 10 लाख रुपए की और डिमांड करने लगे। बार-बार झूठे आरोप लगाने और पैसों की डिमांड से तंग आकर उसके बेटे बलविंद्र ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली

सुसाइड नोट में ये लिखा

मरने से पहले मृतक बलविन्द्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि " MISS YOU PAPA मै आत्महत्या करने जा रहा हूँ। मेरी मौत के जिम्मेवार लड़की के परिवार के 3 व्यक्ति है, जिन्होंने उसे बहुत ज्यादा टॉर्चर किया हैं। और मेरी फैमिली को भी बहुत ज्यादा परेशान किया हैं। इन्होंने मुझ पर 4-5 बार केस कर लिए और वर्तमान में गढी थाना (नरवाना) में केस कर रखा है। और इन लोगो ने इतना परेशान किया हैं कि आज मैं आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया हैं

मेरे घर वाले बहुत परेशान हैं

क्योंकि मेरी फैमिली का तो इसमें कोई दोष नही है। फिर भी मेरी फैमिली का भी नाम लिखवा रखा हैं। मेरी फैमिली का दोष कैसे हो सकता हैं। मेरा और लड़की का ही रिलेशन था, उसने मेरे से प्यार किया और मैने उस लड़की से प्यार किया हैं। मुझे मेरे घर वालों ने थोड़ी कहा था की तू लड़की से रिलेशन कर और इसी कारण मैं आज आत्महत्या करने जा रहा हूं। क्योंकि आज मेरे घर वाले बहुत परेशान हैं। I LOVE YOU PAPA, MAA, I MISS

YOU मेरा प्यार

लड़की परिजनों ने 4 लाख रुपए भी ले लिए अब तक और 10 लाख और मांग रहे हैं। क्योंकि मेरी बहन का नाम भी लिखवा रखा हैं। इसमें और मेरी बहन का नाम कटवाने के लिए 10 लाख मांग रखे हैं। इसमे मेरी फैमिली का तो कोई दोष ना हैं। फेर भी नाम लिखवा रखा हैं