{"vars":{"id": "112470:4768"}}

हरियाणा के इस जिले में BSNL उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगी ये सुविधा! जाने

 

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने फतेहाबाद जिले के उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है। अब BSNL फाइबर उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इंटरनेट फाइबर आधारित लाइव टीवी (IFTV) सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस सेवा के लिए अलग से सेट-टॉप बॉक्स लगाने की जरूरत नहीं होगी।

BSNL कार्यालय में बैठक, अधिकारियों को दी गई जानकारी
14 फरवरी को BSNL कार्यालय में AGM रघवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिकारियों को IFTV सेवा की विशेषताओं और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक में SDO आत्मा राम, JTO अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

500+ लाइव चैनलों का मिलेगा फायदा
AGM रघवीर सिंह ने बताया कि BSNL उपभोक्ता अब 500 से अधिक लाइव चैनलों का आनंद हाई डेफिनिशन (HD) में ले सकते हैं। जिले के फतेहाबाद, भट्टू, भूना, रतिया, टोहाना और जाखल में 22 दिसंबर 2024 से IFTV सेवा शुरू कर दी गई है।

अन्य कंपनियों से अलग BSNL की अनोखी सुविधा
AGM ने यह भी बताया कि रिलायंस जियो और एयरटेल की लाइव टीवी सेवाओं में डेटा स्ट्रीमिंग का उपयोग मासिक डेटा कोटा से काटा जाता है। लेकिन BSNL की IFTV सेवा में ऐसा नहीं होगा। इस सेवा से उपभोक्ताओं का डेटा कोटा प्रभावित नहीं होगा।

10,500 BSNL फाइबर उपभोक्ताओं में से 1,100+ ने अपनाई IFTV सेवा
फतेहाबाद जिले में करीब 10,500 BSNL फाइबर उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक 1,100 से अधिक उपभोक्ता IFTV सेवा का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। BSNL की यह नई सुविधा उपभोक्ताओं के लिए सस्ता और किफायती मनोरंजन उपलब्ध कराएगी।

जो उपभोक्ता इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे BSNL के नजदीकी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।