महिला को बेहोश कर के गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, फिर Video बनाकर किया ब्लैकमेल
Khabar: जिले के डहीना थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को महिला के गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। युवक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि 10 मई 2023 को गांव के बस स्टैंड पर आरोपी अशोक ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. आरोपी उसे कनीना के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी उस पर बार-बार संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
महिला ने कहा कि वह समाज के डर से काफी समय तक चुप रही. हालांकि, महिला ने डहीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिर भी पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की. आखिरकार पीड़िता ने शुक्रवार को डीएसपी डॉ. अरुण कुमार से शिकायत की। रविंदर सिंह ने न्याय की गुहार लगाई तो डीएसपी ने एसएचओ खोल को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा-एसएचओ
एसएचओ खोल प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पीड़िता डीएसपी से मिलकर थाने आई थी। उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा