{"vars":{"id": "112470:4768"}}

भिवानी मे 13 साल के भतीजे की चाचा ने कर दी हत्या, फिर खुद पुलिस को फोन कर बताई सच्चाई, जाने पूरा मामला

जिले के ग्राम झरवई में एक 13 वर्षीय बालक की उसके चाचा ने सोते समय सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद चाचा ने खुद पुलिस को फोन किया और फिर हत्या की बात कबूल कर ली.
 

जिले के ग्राम झरवई में एक 13 वर्षीय बालक की उसके चाचा ने सोते समय सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद चाचा ने खुद पुलिस को फोन किया और फिर हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्यारोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस हत्या के पीछे की रंजिश की भी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गांव झरवई निवासी 13 वर्षीय बिक्रम इसी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। रविवार को वह अपनी दादी निम्बो के यहां सो रहा था। उसका चाचा 25 वर्षीय सोनू भी वहीं सो रहा था। रात को चाचा सोनू ने सो रहे भतीजे बिक्रम पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद सोनू ने अपने भतीजे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार सुबह 4 बजे सोनू ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्राइम सीन टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त टूटा हुआ डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने बिक्रम के पिता बलवान की शिकायत पर चाचा सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारण और झगड़े की जांच कर रही है.