दिवाली के बड़े त्यौहार से पहले राशन कार्ड धारकों की हुई चांदी! राशन कार्ड धारकों को अब सस्ते में मिलेगा सरसों का तेल
Ration Card Update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए दिवाली से पहले सस्ती दर पर सरसों का तेल देने की घोषणा की है। यह कदम नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीबों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस योजना का लाभ प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
वर्तमान में सरसों के तेल की बाजार कीमत ₹145 से ₹172 प्रति लीटर है। सरकार ने इसे घटाकर ₹123 (सामान्य) और ₹129 (इनकम टैक्स धारक) प्रति लीटर कर दिया है। इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।
सरकार के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश के 19,65,589 राशन कार्ड धारकों को सीधा लाभ होगा। अब वे सस्ती दर पर अपने नजदीकी राशन की दुकानों से सरसों का तेल खरीद सकते हैं। इस योजना से विशेष रूप से शादी और अन्य समारोह में जरूरत के हिसाब से अधिक तेल लेने वालों को भी फायदा होगा, क्योंकि अब तेल लेने की कोई सीमा नहीं है।