{"vars":{"id": "112470:4768"}}

Sone Ka Bhav Navratri: माता जी के नवरात्रों के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में चमत्कारी बदलाव, जानें आपके शहर में आज क्या हैं सोने चांदी के दाम

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली बदलाव देखा गया है, जबकि चांदी की कीमत में भी कमी आई है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव और कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान।
 

Gold Price Today: भारत में आज सोने-चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली बदलाव देखा गया है, जबकि चांदी की कीमत में भी कमी आई है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव और कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान।

आज के सोने के भाव (Gold Price Today)

शहर             22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)    24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ                 ₹71,160                      ₹77,610
गाजियाबाद             ₹71,160                      ₹77,610
नोएडा                    ₹71,160                      ₹77,610
मेरठ                      ₹71,160                      ₹77,610
आगरा                    ₹71,160                      ₹77,610
अयोध्या                  ₹71,160                      ₹77,050
कानपुर                   ₹71,160                      ₹77,610

आज के चांदी के भाव (Silver Price Today)

लखनऊ में आज चांदी की कीमत में भी बदलाव हुआ है। आज चांदी का भाव ₹94,900 प्रति किलो है। india super news

22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसका इस्तेमाल आभूषण बनाने में नहीं होता क्योंकि यह अधिक मुलायम होता है। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी मिलाई जाती हैं ताकि आभूषण बनाए जा सकें।

कैसे जानें सोने के ताजा रेट?

आप 22 और 18 कैरेट सोने के रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.ibja.co पर जाकर भी रेट्स चेक कर सकते हैं।