{"vars":{"id": "112470:4768"}}

15 नवंबर की सुबह महंगे हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बदलाव के बावजूद, भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज बढ़ गई हैं। यूपी, बिहार और हरियाणा जैसे कई राज्यों में आज तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बदलाव के बावजूद, भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज बढ़ गई हैं। यूपी, बिहार और हरियाणा जैसे कई राज्यों में आज तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (रुपये/लीटर)

शहर    पेट्रोल     डीजल  
दिल्ली    96.65    89.82
मुंबई    106.31    94.27
चेन्नई    102.63    94.24
कोलकाता 106.03  92.76
नोएडा    94.87    88.10
पटना    105.58    92.41
गुरुग्राम    95.11    87.97

आज के प्रमुख अपडेट्स

नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर ₹94.87 और डीजल 20 पैसे बढ़कर ₹88.10 प्रति लीटर हुआ। पटना में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर ₹105.58 और डीजल 9 पैसे बढ़कर ₹92.41 हो गई। गुरुग्राम में पेट्रोल 7 पैसे बढ़कर ₹95.11 और डीजल 7 पैसे बढ़कर ₹87.97 प्रति लीटर हो गया।

पेट्रोल-डीजल के रेट्स रोज बदलते हैं 

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट जैसे कर शामिल होते हैं, जिससे दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम उच्च स्तर पर रहते हैं।