आज फिर हो गया देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उउलटफेर, जानें आपके शहर का हाल
Petrol Diesel Rate: हर दिन की तरह, आज भी सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Latest Price) में बदलाव किया गया। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी के चलते घरेलू बाजार में कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आइए जानें यूपी, बिहार और अन्य प्रमुख शहरों में आज के रेट।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट (रुपये/लीटर)
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.76 92.35
कोलकाता 104.95 91.76
गाजियाबाद 94.53 87.71
लखनऊ 94.57 87.67
पटना 105.61 92.44
यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव
गाजियाबाद पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 94.53 रुपये/लीटर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.71 रुपये/लीटर पर है। लखनऊ पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.57 रुपये/लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.67 रुपये/लीटर पर पहुंचा। पटना यहां पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 105.61 रुपये/लीटर और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 92.44 रुपये/लीटर पर उपलब्ध है।
कच्चे तेल की कीमतों का असर
पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 73.88 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का रेट 70.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बदलाव का असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है।