{"vars":{"id": "112470:4768"}}

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर ने लोगों की बड़ाई चिंता, 1 दिसंबर से गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जाने ताजा रेट

 

LPG Cylinder Price: 1 दिसंबर की एक सुबह ने लाखों लोगों को झकझोर कर रख दिया है. सिलेंडर के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. इससे लोगों पर महंगाई की मार बढ़ने वाली है. उत्तर भारत में सर्दी शुरू होते ही ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

महँगा सिलेंडर
1 दिसंबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Prices) बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल के मुताबिक, 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार पांचवां महीना है जब एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शहरों में कीमतें अब गैस सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में अब नई कीमत 1,818.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर होगी।
कोलकाता: ₹1927.00
मुंबई: ₹1771.00
चेन्नई: ₹1980.50

हाल के महीनों में वृद्धि
1 नवंबर को - ₹6 की बढ़ोतरी
1 अक्टूबर को - ₹4 की बढ़ोतरी
1 अगस्त को - ₹6.50 की बढ़ोतरी

1 सितंबर को -  ₹39 की बढ़ोतरी