LPG से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक, हर क्षेत्र में 1 अक्टूबर से से होगा बदलाव, हर परिवार और जेब पर होगा असर! Rule Change From 1 October 2024:
India Super News, Rule Change From 1 October 2024:बता दे की कुछ ही दिनों में सितंबर का महीना खत्म होने जा रहा है और अक्टूबर का महीना शरू होते ही हर आदमी के लिए कुछ बदलाव होने वाले है। ये बदलाव आपकी रसोई से लेकर वित्तीय योजनाओं तक का असर डालेंगे। जो आपके बजट को बिगाड़ सकता है तो, आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से लागू होने वाले 5 प्रमुख बदलावों के बारे में:
1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है। दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की उम्मीद की जा रही है। बता दे की हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजे से नए दाम जारी किए जा सकते हैं।
2. ATF और CNG-PNG के दाम
बता दे की 1 अक्टूबर को हवाई ईंधन (ATF) और CNG-PNG के दाम भी संशोधित किए जाएंगे। सितंबर में ATF की कीमतों में कटौती की गई थी, और उम्मीद है कि अक्टूबर में भी बदलाव होगा।
3. HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम
बता दे की HDFC बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लायल्टी प्रोग्राम में बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होंगे। अब ऐपल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड पॉइंट्स के रिडेम्प्शन को हर कैलेंडर तिमाही में एक उत्पाद तक सीमित किया जाएगा।
4. सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाव
बता दे की सुकन्या समृद्धि योजना में भी 1 अक्टूबर से आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगें। अधिक जानकारी के लिए बता दे की केवल कानूनी अभिभावक ही बेटियों के SSY अकाउंट का संचालन कर सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति ने यह खाता खोला है, जो कानूनी अभिभावक नहीं है, तो उसे ट्रांसफर करना होगा, अन्यथा खाता बंद किया जा सकता है।
5. PPF खाते से जुड़े नए नियम
बता दे की पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) में तीन बड़े बदलाव 1 अक्टूबर होने के आसार है। बता दे की अब एक से अधिक खाते रखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, और नाबालिगों के खाते में ब्याज का भुगतान तब होगा जब वे 18 वर्ष के हो जाएं। मैच्योरिटी पीरियड की गणना भी इस तारीख से की जाएगी।
इन बदलावों के साथ आप की जेब पर असर पडनें वाला है।