Edible Oil Price: सरसों, मूंगफली, सोयाबीन और बिनौला तेल के दाम आज धड़ाम से गिरे! यहाँ से चेक करें लैटस्ट कीमतें
Edible Oil Price: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 को मलेशिया एक्सचेंज में आई गिरावट के चलते भारतीय तेल-तिलहन बाजार में भी व्यापक असर देखा गया। लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई, जिससे सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन तेल, और बिनौला तेल के दाम कमजोर रहे।
नाफेड द्वारा लगभग 53,000 टन सरसों की बिकवाली ने सरसों तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट का माहौल बना दिया। नई फसल की आवक से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी नीचे आ गए हैं। ऊंचे दामों के कारण विदेशी बाजारों में सोयाबीन डीओसी की मांग कम हो गई है, जिससे घरेलू बाजार में सोयाबीन के दाम पर दबाव बढ़ा है।मलेशिया एक्सचेंज में करीब 2% गिरावट आई, जिससे सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमतों में भी नरमी आई।
तेल-तिलहनों की वर्तमान कीमतें (रुपये प्रति क्विंटल/टिन): Current Oilseeds Prices (Rs. per quintal/tin)
सरसों तिलहन 6,600-6,650
मूंगफली 6,450-6,725
मूंगफली तेल (मिल डिलिवरी, गुजरात) 15,250
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,300-2,600 (प्रति टिन)
सरसों तेल दादरी 14,000
सरसों पक्की घानी 2,280-2,380 (प्रति टिन)
तिल तेल (मिल डिलिवरी) 18,900-21,000
सोयाबीन तेल (मिल डिलिवरी, दिल्ली) 14,200
सीपीओ (एक्स-कांडला) 12,650
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली 14,300