छोटी दिवाली की सुबह ने रसोई के खर्च में कर दी कटौती! खाद्य तेलों समेत दालों के दाम हुए धड़ाम, चेक करें नई रेट लिस्ट
दिवाली का त्यौहार हमेशा से खर्चे बढ़ाने वाला रहा है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई के बीच राहत की खबर है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने और कुछ सामानों में कीमतों में गिरावट से आम उपभोक्ता की रसोई खुशबू से भर सकती है।
Oct 30, 2024, 06:24 IST
Edible Oil Price: दिवाली का त्यौहार हमेशा से खर्चे बढ़ाने वाला रहा है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई के बीच राहत की खबर है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने और कुछ सामानों में कीमतों में गिरावट से आम उपभोक्ता की रसोई खुशबू से भर सकती है।
शाहगंज बाजार के थोक और फुटकर विक्रेता दीपक अग्रवाल के अनुसार, इस बार दिवाली से पहले कई वस्तुओं के दाम में गिरावट आई है, जो त्योहार के समय दुर्लभ है।
कीमत प्रति किलो/प्रति लीटर
सरसों तेल 145
रिफाइंड 140
अरहर दाल 160
राजमा 120
गोल्डन बासमती 100
बेसन 100
चीनी 43
चीनी 35
सूजी 38
आटा 32