Public Holiday in October 2024: अक्टूबर महीने में 5 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानिए किस दिन किसकी रहेगी छुट्टी
Public And Bank Holidays In October 2024: सितंबर महीना अब सम्पत होने वाला है। सिर्फ 2 दिन बाद अक्टूबर शुरू हो जाएगा और इसके साथ ही अवकाश का नया दौर भी शरू होने वाला है। इस माह में करीब दस दिन से अधिक बैंक अवकाश रहेगा और अन्य सभी को पांच दिन का अवकाश मिलेगा। ये छुट्टियां ऐसी है की आप फॅमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते है। तो चलिए जानते है अक्टूबर महीने की कुछ विशेष छुट्टियों के बारे में
नवरात्रि की अष्टमी पर भी अवकाश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अक्टूबर माह में नवरात्रि का भी पर्व पड़ रहा है और दीपावली का त्यौहार भी। गांधी की जयंती भी है तो विजयदशमी का उल्लास भी। इसके कारण अक्टूबर माह में सप्ताहंत को छोड़ पांच दिन का सार्वजनिक अवकाश सभी को मिलने जा रहा है। माह शुरू होने के दूसरे दिन ही अवकाश शुरू हो जाएगा। बैंकों में दूसरे और अंतिम शनिवार को अलग से भी अवकाश होगा। ऐसे में अगर ये जोड़ दिया जाए तो बैंक कर्मचारियों को कुल 11 दिन का अवकाश मिलेगा।