Movie prime

Weather Today: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों के मौसम का हाल

 
Weather Today: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। इसके साथ बताया कि देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह के दौरान रहने वाला तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है

अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। यहां जानें आज मौसम विभाग ने दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम के बारे में क्या संभावना जताई है

राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बार फरवरी का महीना सामान्य से गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है

उत्तर प्रदेश के तापमान में अभी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यूपी के कई जिलों में दोपहर के वक्त गर्मी का असर देखा जा सकता है। फरवरी महीने के खत्म होने से पहले ही दिन में तेज धूप निकल रही है। इस साल मौसम विभाग की माने तो ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। इसके साथ ही सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ-साथ बात करें राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की यह सबसे अधिक गर्म रहे हैं। यहां के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है

मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है

WhatsApp Group Join Now