Movie prime

रानिया न्यूज़ सिरसा : एक सप्ताह पहले कचरा उठाने का टेंडर खत्म शहर में लगे कचरे के ढेर।

 
रानिया न्यूज़ सिरसा : एक सप्ताह पहले कचरा उठाने का टेंडर खत्म शहर में लगे कचरे के ढेर।

रानिया न्यूज़ सिरसा : शहर का कचरा उठाने के लिए नियुक्त ठेकेदार की समय सीमा अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

शहर के अलग-अलग वार्ड से कूड़ा करकट उठाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा ठेकेदार नियुक्त किया गया है।इसकी अवधि समाप्त हुए 1 सप्ताह के लगभग हो गया है।लेकिन नया ठेकेदार नियुक्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।इसके चलते शहर की गलियां मुख्य बाजार में गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इस मामले को लेकर शहर के गणमान्य लोगों ने नगरपालिका अधिकारियों से संपर्क किया।

रानिया न्यूज़ सिरसा : उन्होंने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने की बात कही है।लोगों ने बताया कि कूड़ा करकट उठाने के लिए समय सीमा अवधि खत्म होने से 1 महीने पहले प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए ताकि समय पर ठेकेदार को जिम्मेवारी सौंपी जा सके तथा शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।प्रदेश सरकार सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपए की राशि हर वर्ष पानी की तरह बहा रही है। मगर नगर पालिका प्रशासन और अलर्ट होने के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के सचिव आशीष स्वामी ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानी है।दिल्ली उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। उच्च अधिकारियों के आदेश आने के बाद प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now