Movie prime

करनाल : घर में घुसे बदमाश ने हथियार से गोली मारने की धमकी दी तो व्यवसायियों के जोड़े ने छत से लगाई छलांग, दोनों घायल

 
करनाल : घर में घुसे बदमाश ने हथियार से गोली मारने की धमकी दी तो व्यवसायियों के जोड़े ने छत से लगाई छलांग, दोनों घायल

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में सोमवार अलसुबह मंडी मनी राम के पीछे जैन स्थानक के समीप लगभग तीन बजे चार नकाबपोश बदमाश कार की बिक्री व खरीद करने वाले व्यापारी एवं रोटरी क्लब के प्रधान विनोद जैन के घर में घुस गए। इसके बाद उनकी पत्नी राज जैन व व्यापारी का मुंह दबा दिया। वहीं व्यापारी विनोद जैन को गोली मारने की धमकी दी। जिससे डरकर पत्नी छत से कूद गईं। बाद में व्यापारी विनोद जैन भी छत से कूद गए। जिससे दोनों घायल हो गए

करनाल : घर में घुसे बदमाश ने हथियार से गोली मारने की धमकी दी तो व्यवसायियों के जोड़े ने छत से लगाई छलांग, दोनों घायल

जानकारी के अनुसार सोमवार अलसुबह पांच व्यक्ति कार में सवार होकर जैन स्थानक के पास सर्विस लेन पर पहुंचे। चार युवक मुंह पर मास्क लगाकर निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से विनोद जैन के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और विनोद जैन से मारपीट शुरू कर दी

उनकी पत्नी राज जैन बीच बचाव करने पहुंची तो बदमाशों ने दोनों का मुंह दबा दिया। विनोद जैन को गोली मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर उनकी पत्नी छत से कूद गई। पत्नी को छलांग लगाते देख विनोद जैन भी कूद गए। इसके बाद बदमाश मकान में लगभग 502 मिनट तक रहे, लेकिन लूटपाट या चोरी नहीं की

आवाज सुनकर पड़ोस में अखबार विक्रेता घायलों के पास पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112, थाना प्रभारी, सीआईए व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए

वारदात के समय अलग कमरे में विनोद जैन के तीन बच्चे सो रहे थे। जैसे ही उनकी मां छत से कूदी और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो सो रहे बहन व भाई जाग गए और कैमरा बंद करके नीचे आने लगे। तभी वहां से तीन बदमाश भाग रहे थे। बेटी ने एक बदमाश के मुंह से मास्क हटाने का प्रयास किया लेकिन बदमाश तेज हथियार से हमला कर स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए

इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। बदमाश लगभग 52 मिनट तक व्यापारी के घर में रहे लेकिन लूटपाट या चोरी करने में सफल नहीं हो सके। यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस घटना को चोरी से जोड़कर जांच कर रही है

मंडी मनी राम के पीछे जैन स्थानक के पास कुछ बदमाश एक कार सेल और परचेज करने वाले व्यापारी के घर में घुसे थे और दंपती से मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मामला चोरी से जुड़ा है। - राजकुमार, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा

WhatsApp Group Join Now