Movie prime

फरवरी में ही छूट गया हरियाणवी का पसीना महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म; पारा 28 पर पहुंचा, 5 दिन बारिश के आसार नहीं

 
फरवरी में ही छूट गया हरियाणवी का पसीना महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म; पारा 28 पर पहुंचा, 5 दिन बारिश के आसार नहीं

हरियाणा के लोगों के फरवरी में ही पसीने छूट रहे हैं। इसकी वजह राज्य में लगातार बढ़ता तापमान है। राज्य के महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल का दिन सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में पांच दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। तापमान में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी

इन जिलों का पारा 25 डिग्री हुआ पार

हरियाणा में महेंद्रगढ़ के नारनौल सहित 9 जिलों का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़ शहर का 27.4, भिवानी का 25.2, अंबाला का 26.3, गुरुग्राम का 26.6, हिसार के बालसमंद का 25.8, मेवात के मंडोकला का 27.1, रेवाड़ी के बवाल का 26.9 और यमुनानगर के डमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

इन जिलों की रातें अभी भी ठंडी

हरियाणा के कुछ जिलों की रातें अभी भी ठंडी हैं। यहां का मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। सिरसा की रातें सबसे ठंडी हैं, यहां का मिनिमम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहाबाद का 6.1, महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों के अलावा राज्य के 11 जिले ऐसे हैं जिनमें रात का तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

अभी बारिश के कोई आसार नहीं

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच दिनों का पूर्वानुमान बताया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण राज्य में अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now