Movie prime

HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के करीब 3 लाख छात्रों का रिजल्ट आज

 
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के करीब 3 लाख छात्रों का रिजल्ट आज

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 16 मई तक आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है 10वीं के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के आंकड़ों के मुताबिक 2,96,329 स्टूडेंट्स के एचबीएसई 10वीं परिणाम 2023 घोषित किए जाएंगे छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 चेक करने के लिए रिजल्ट लिंक पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, के परिणाम 2023 कैसे चेक करें

  1. एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in 2023 पर जाएं
  2. ‘HBSE 10वीं रिजल्ट 2023’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  3. हरियाणा बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  4. डिटेल दर्ज करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
  5. एचबीएसई 10वीं, के परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखेंगे
  6. हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करें

नंबरों से संतुष्ट नहीं तो क्या करें

हरियाणा बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, जो छात्र नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे जून 2023 में अपनी आंसर शीट्स की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं

2 पेपर में फेल वालों के लिए क्या ऑप्शन है

वे छात्र जो एचबीएसई परीक्षा 2023 में एक या दो विषयों में असफल होंगे, वे एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं

हरियाणा बोर्ड 10वीं का पिछले साल का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट टॉपर्स की सूची रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी. पिछले साल 10वीं में लड़के 70.50% और लड़कियां  76.26% पास हुईं थी

WhatsApp Group Join Now