Movie prime

सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में AAP: राज्य में जलाया जाएगा खट्टर सरकार का पुतला; कांग्रेस भी विरोध में पूर्व CM हुड्डा राज्यपाल से मिलेंगे

 
सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में AAP: राज्य में जलाया जाएगा खट्टर सरकार का पुतला; कांग्रेस भी विरोध में पूर्व CM हुड्डा राज्यपाल से मिलेंगे

हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर विरोध कर रहे सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सियासी दल भी उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यभर में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूकेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी ग्रामीण प्रतिनिधियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इसकी निंदा करते हुए हरियाणा के राज्यपाल से मिलने का 6 मार्च का समय मांगा है

वोट की चोट से लेगी बदला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में पंचायत प्रतिनिधियों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय की है। उनका कहना है कि यह सरकार लगातार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। जबकि प्रजातंत्र में लाठी और गोली के जोर पर सरकार नहीं चल सकती। इसके लिए जनता से संवाद और उसका सहयोग जरूरी है। इस सरकार ने पहले किसान, फिर जवान, उसके बाद कर्मचारी और अब पंच-सरपंच पर लाठियां बरसाई। आने वाले चुनाव में जनता इस अत्याचार का बदला वोट की चोट से लेगी

हर विधानसभा में फूंकेंगे पुतला

आम आदमी पार्टी आज दोपहर 12 बजे पूरे प्रदेश की हर विधानसभा में करेंगे विरोध प्रदर्शन करेगी। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार का पुतला फूंका जाएगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि गांव की सरकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरपंचों पर लाठीचार्ज करना गांव की जनता का अपमान है। अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहते तो यह टकराव टाला जा सकता था

WhatsApp Group Join Now